Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: युवक के कत्ल मामले में DCP ढिल्लों का आया बयान, देखें वीडियो

Jalandhar News: युवक के कत्ल मामले में DCP ढिल्लों का आया बयान, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: युवक के कत्ल मामले में DCP ढिल्लों का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर के गदइपुर में नौजवान का तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार मुर्गी फार्म के पास नौजवान का शव मिला। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना थाना 1 की पुलिस को दी। वहीं मामले की जानकारी डीसीपी मनप्रीत ढिल्लो ने कहा कि उन्हें सुबह 9 बजे घटना की सूचना मिली थी। जिसके बाद थाना प्रभारी और एसीपी सहित वह खुद घटना स्थल पर पहुंचे।

जांच के दौरान पता चला है कि तेजधार हथियारों से नौजवान का कत्ल किया गया। शरीर पर गहरे घाव पाए गए। इस मामले को लेकर थाना 1 में कत्ल का केस दर्ज किया गया। मृतक की पहचान पकंज कुमार निवासी गांधी कैंप के रूप में हुई है। मामले को जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई। परिजनों के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस को जांच के दौरान नौजवान की बाइक नंबर पीबी-08-FS 3587 बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि बाइक शिवसेना कार्यकर्ता की लग रही है। बाइक पर शिवसेना के सिंबल तीर का निशान बना है। बता दें कि पुलिस ने शव को प्लाट में बने गड्ढे से उठाने के लिए जीसीबी बुलाई है। नौजवान की उम्र 35 वर्ष के आसपास है। जिस खाली प्लाट में युवक का शव मिला वो सड़क से करीब 6 से 7 फीट गहरा है। यहीं पर युवक की बाइक गिरी थी और साथ में ही औंधे मुंह युवक गिरा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here