Home Punjab>Ludhiana Punjab News: भीषण सड़क हादसे में डिवाइडर से टकराई थार, कॉलेज छात्र की मौत, 4 घायल, देखें वीडियो

Punjab News: भीषण सड़क हादसे में डिवाइडर से टकराई थार, कॉलेज छात्र की मौत, 4 घायल, देखें वीडियो

0
Punjab News: भीषण सड़क हादसे में डिवाइडर से टकराई थार, कॉलेज छात्र की मौत, 4 घायल, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले के बीआरएस नगर कट के पास आज भीषण सड़क हादसे में छात्र की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार थार गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में गाड़ी सवार कॉलेज के छात्र की मौत हो गई। वहीं घटना में 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी दविंदर सिंह ने घटना की पूरी जानकारी देते हुए बताया पुलिस को आज सुबह करीब 7:00 बजे इस दर्दनाक हादसे के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी। शुरुआती जाँच और पूछताछ में सामने आया है कि गाड़ी में सवार सभी युवक आपस में दोस्त थे और अक्सर जिम में साथ वर्कआउट करते थे। सुबह के समय ये सभी घर से अंडे खाने के लिए निकले थे। जब ये अपनी थार गाड़ी में सवार होकर वापस घर की तरफ जा रहे थे, तभी बीआरएस नगर जोन डी कट के पास अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सीधे डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के वक्त थार गाड़ी में कुल 5 लड़के सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान आर्यन वीर सिंह नाम का युवक गाड़ी चला रहा था। इस भयानक टक्कर में गाड़ी सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गाड़ी चला रहे आर्यन वीर सिंह समेत बाकी 4 दोस्तों को राहगीरों और पुलिस की मदद से तुरंत इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे का शिकार हुए युवकों की स्थिति स्पष्ट करते हुए जाँच अधिकारी देविंदर सिंह ने कहा अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में घायल हुए एक युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है, जबकि एक अन्य युवक की बाजू पर चोटें हैं। दो अन्य युवकों की हालत फिलहाल ठीक और स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here