Home Punjab>Ludhiana Punjab News: फैक्टरी में लगी भीषण आग, दूर से दिख रहा धुएं का गुब्बार, देखें वीडियो

Punjab News: फैक्टरी में लगी भीषण आग, दूर से दिख रहा धुएं का गुब्बार, देखें वीडियो

0
Punjab News: फैक्टरी में लगी भीषण आग, दूर से दिख रहा धुएं का गुब्बार, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले के राहो रोड स्थित बाजरा गांव में फैक्टरी में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही है। आग लगने से आसमान में धुंए का गुब्बार छा गया। घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों द्वारा घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के कर्मी ने बताया कि उन्हें बाजरा गांव में फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह तुरंत बड़ी गाड़ी लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। आग ने फैक्टरी को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया था। एक घंटे से अधिक मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया। दमकल विभाग के कर्मी ने बताया कि फैक्टरी बंद हुई थी। ऐसे में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। आग लगने से फैक्टरी का काफी नुकसान हुआ है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here