Home Punjab>Ludhiana Punjab News: Singer Inder Kaur Murder Case में वकील का बयान, गृह मंत्रालय की गाइडलाइन का हुआ उल्लंघन, देखें वीडियो

Punjab News: Singer Inder Kaur Murder Case में वकील का बयान, गृह मंत्रालय की गाइडलाइन का हुआ उल्लंघन, देखें वीडियो

0
Punjab News: Singer Inder Kaur Murder Case में वकील का बयान, गृह मंत्रालय की गाइडलाइन का हुआ उल्लंघन, देखें वीडियो

एडवोकेट ने NRI के लाइसेंस रिन्यू पर उठाए सवाल

लुधियानाः जिले में थाना जमालपुर के अधीन आते इलाके में पंजाबी सिंगर इंदर कौर कत्ल मामले में बीते दिन पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मृतका के परिवारिक वकील हरकमल सिंह की अगुवाई में आज प्रेस वार्ता की गई। जिसमें हरकमल सिंह ने दावा किया है कि मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा ने पूरी वारदात की साजिश रची थी। इस हत्याकांड में अभी और लोग भी शामिल है। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह जांच की जा रही है कि आरोपी ने भारत आने से पहले इंदर कौर को किसी तरह की सूचना दी थी या नहीं। साथ ही मृतका का मोबाइल फोन अभी तक बरामद नहीं हुआ है, जिसकी तलाश जारी है। एडवोकेट ने कहा कि जो व्यक्ति सुखविंदर को नेपाल बार्डर से लेकर आया है या उसे वहां छोड़कर आया है उसके चेहरा भी आगे लाना चाहिए। वकील के मुताबिक आरोपी कनाडा से नेपाल के रास्ते भारत आया और वारदात को अंजाम देने के बाद वापस लौट गया। उन्होंने कहा कि आरोपी के पास दो लाइसेंसी हथियार भी थे। इस मामले में आर्म्स एक्ट और गृह मंत्रालय की गाइडलाइन का उल्लंघन हुआ है। ये बड़ा सवाल है कि हत्यारे का लाइसेंस कैसे बना। एडवोकेट हरकमल सिंह ने कहा कि जो एनआरआई स्थायी रूप से भारत में नहीं रहते और दो देशों की नागरिकता रखते हैं, उनके हथियार लाइसेंस रद्द होने चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि आरोपी के पास दो-दो हथियार कैसे थे। एडवोकेट हरकमल सिंह ने बताया कि मृतका इंदर कौर के भाई जोतइंद्र सिंह के बयानों के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। जांच में तीनों आरोपियों की शमूलियत सामने आई है। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह सुक्खा लगातार इंदर कौर पर शादी का दबाव बना रहा था। जब सिंगर ने शादी से इनकार कर दिया तो आरोपी ने हत्या की साजिश रच डाली। वकील ने कहा कि इंदर कौर का कभी वीजा रिफ्यू नहीं हुआ। वह कई देशों का दौरा कर चुकी थी। परिवार फिलहाल गहरे सदमे में है और मीडिया से कोई बातचीत नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि मीडिया से जुड़े सभी सवालों का जवाब वह स्वयं देंगे। इंदर कौर के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं उनकी मां विदेश से वापस लौट आई हैं, लेकिन वह अभी बात करने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस पूरे मामले में आरोपी के यात्रा रिकॉर्ड, हथियार लाइसेंस और कॉल डिटेल्स की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here