Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Cockroach Janta Party का सोशल मीडिया अकाउंट बंद, कांग्रेस विधायक परगट ने BJP पर साधा निशाना, देखें वीडियो

Jalandhar News: Cockroach Janta Party का सोशल मीडिया अकाउंट बंद, कांग्रेस विधायक परगट ने BJP पर साधा निशाना, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: Cockroach Janta Party का सोशल मीडिया अकाउंट बंद, कांग्रेस विधायक परगट ने BJP पर साधा निशाना, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ तेजी से वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि लॉन्च होने के सिर्फ 3 दिनों के अंदर इससे 70 हजार से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं। पार्टी को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही है। पार्टी की वेबसाइट पर इसे ‘आलसी और बेरोजगार लोगों की आवाज’ बताया जा रहा है। वेबसाइट पर लिखा गया है, ‘यह उन लोगों की पार्टी है जिन्हें सिस्टम ने गिनना छोड़ दिया।’ कॉकरोच जनता पार्टी के ट्विटर पर सरकार ने बैन लगा दिया है।

वहीं इस मामले को लेकर विधायक परगट सिंह ने कहा कि हमारे देश में सबसे बड़ी दिक्कत नौकरी की है। दरअसल, यूथ काफी संख्या में है, लेकिन नौकरी ज्यादा नहीं है। उन्होंने कहा कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के चीफ ने एक सुनवाई के दौरान बेरोजगार युवाओं को लेकर बयान दिया था। कहा गया कि उन्होंने बेरोजगार युवाओं की तुलना ‘कॉकरोच’ से की थी। उन्होंने कहा कि जो लोग मजबूरी में बैठे है और पढ़े लिखे है, लेकिन नौकरी के कारण बेरोजगार बैठे है।

ऐसे में उन पर टिप्पणी करना ठीक नहीं है। वहीं एक्स अकाउंट बंद करने पर परगट सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उनका सोशल मीडिया अकाउंट बंद करवाया है। परगट का आरोप हैकि भाजपा को लगता है कि कॉकरोच जनता पार्टी की फैन फॉलोविंग उनके ज्यादा हो रही थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि इससे जनजीत काफी प्रभावित हुई है। भले ही युवा पीढ़ी का प्रेक्टिकल लैवल कहीं कनवर्ट हो गया, लेकिन यह हमारे देश के लिए अच्छी बात नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here