घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। गनीमत यह रही कि आग को समय रहते काबू कर लिया गया और होटल की इमारत या आस-पास की संपत्तियों को कोई बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।