पैपाराजी ने मांगी माफी
सलमान और पैपाराजी के बीच हुई इस घटना पर कई लोगों का ध्यान गया। अधिकतर लोग एक्टर के सपोर्ट में खड़े हुए नजर आए। पैपाराजी को भी अपनी गलती का एहसास हुआ है और उन्होंने सलमान खान से सबके सामने काफी मांगी। बीती रात बुधवार को रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी की सक्सेस पार्टी रखी गई थी जहां सुपरस्टार भी पहुंचे थे।सलमान के आते ही पैप्स ने उन्हें सॉरी भाई, सॉरी भाई बोलना शुरु कर दिया है। सुपरस्टार ने वहां अपना बड़ा दिल दिखाते हुए उनके कैमरा पर पोज दिए और उनकी माफी भी स्वीकार की। कुछ देर सलमान, रितेश देशमुख के साथ पैप्स के लिए ही बाहर आए। दोनों ने मिलकर कैमरा पर पोज दिए। इस दौरान भी पैप्स लगातार सुपरस्टार से माफी मांग रहे थे। तब सलमान ने उनसे जोर से सॉरी कहने के लिए कहा और पैप्स संग थोड़ी मस्ती भी की। रितेश देशमुख भी सलमान का मस्ती भरा अंदाज देखकर खुद की हंसी नहीं रोक पाए। फिल्म राजा शिवाजी की सक्सेस पार्टी से सलमान के कई सारे वीडियोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।View this post on Instagram