Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Bus Stand के डिपू नंबर 2 के अंदर लगी आग, देखें वीडियो

Jalandhar News: Bus Stand के डिपू नंबर 2 के अंदर लगी आग, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: Bus Stand के डिपू नंबर 2 के अंदर लगी आग, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: गढ़ा फाटक के पास बस स्टैंड डिपू नंबर 2 में झाड़ियों को आग लगने की घटना सामने आई है। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। जिसके बाद लोगों द्वारा घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने में जुट गई। वहीं बिल्डिंग के नाझर रोहित सूद का कहना हैकि उसे आंशका है कि रेलवे कर्मियों द्वारा झाड़ियों को आग लगाई गई।

घटना के दौरान झाड़ियों और पेड़ को आग लगी है। हालांकि घटना के दौरान जानी नुकसान होने से बचाव रहा। रोहित ने कहा कि बाहर रेलवे कर्मियों द्वारा शायद आग लगाने के दौरान आग अंदर फैल गई। उन्होंने कहा कि आग बाहर झाड़ियों को लगी हुई थी। जिसके बाद सरकारी डिपार्टमेंट के अंदर पेड़ को आग लग गई। जिसके बाद उनके द्वारा दमकल विभाग को सूचित कर दिया गया।

वहीं दमकल विभाग कर्मी राजिंदर कुमार सहोती ने कहा कि उन्हें डिपू नंबर 2 में आग लगने की सूचना मिली थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर 2 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में जानी नुकसान होने से बचाव रहा। दमकल विभाग के कर्मी ने कहा कि सूखी टाहनियों के कारण आग लग गई। अगर समय रहते आग पर काबू ना पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। वहीं रेलवे कर्मियों द्वारा बाहर झाड़ियों को आग लगाने के मामले में दमकल विभाग के कर्मी ने कहाकि इस मामले की पुलिस जांच कर सकती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here