Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Transformer लगाने को लेकर हुआ विवाद, 2 पार्षदों के सामने युवक की चप्पलों से पिटाई, देखें वीडियो

Jalandhar News: Transformer लगाने को लेकर हुआ विवाद, 2 पार्षदों के सामने युवक की चप्पलों से पिटाई, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: Transformer लगाने को लेकर हुआ विवाद, 2 पार्षदों के सामने युवक की चप्पलों से पिटाई, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। इस दौरान इलाके में खूब हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि 2 पार्षदों के सामने एक युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी गई। जानकारी मुताबिक, दशमेश नगर इलाके में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब मोहल्ले में ट्रांसफार्म लगाने को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्ष जिनमें महिलाएं भी थी आपस में भिड़ गई। इस दौरान मौके पर पार्षद पति दर्शन भगत ओर पार्षद बब्ल मौके पर मौजूद रहे।

मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ले में खाली प्लाट के बाहर 2 खंभे लगे हुए थे। वहीं खंभे के आगे ट्रांसफार्म लगाया जाना था। इस ट्रांसफार्म लगने को लेकर इलाके में विवाद हो गया। मिली जानकारी के अनुसार प्लाट को प्रवासियों ने खरीदा था और वह ट्रांसफार्म लगाने का विरोध कर रहे थे। जबकि दूसरी ओर इलाका निवासियों द्वारा वहीं पर ट्रांसफार्म लगाने के लिए कहा जा रहा था। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई और घटना स्थल पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना के दौरान महिलाएं भी लड़ाई में मौजूद रही जो मामले को शांत करवाती नजर आई। वहीं मौके पर एक युवक को कुछ हमलावरों ने चप्पलों से बुरी तरह पीट दिया। मामले की जानकारी देते हुए महिला ने कहा कि उसकी ट्रांसफार्म ना लगने को लेकर पहले ही बात हो गई। इस दौरान दूसरे पक्ष द्वारा उन्हें ट्रांसफार्म ना लगने का आश्वासन दिया गया।

इस दौरान ननंद का लड़का बीमार हो गया और वह उसे देखने को लेकर गए हुए और पीछे से ट्रांसफार्म लगाने के लिए आ गए। आरोप है कि पार्षद दर्शन लाल भी दूसरे पक्ष के साथ है और ट्रांसफार्म लगाने के लिए कह रहे है। दूसरी ओर मोहल्ला निवासियों द्वारा विरोध किया जा रहा है। महिला ने कहा कि 3 लोगों ने मिलकर प्लाट खरीदा है और घर बनाने का काम शुरू किया जा रहा है। लेकिन उससे पहले ट्रांसफार्म लगाने के लिए पिल्लर लगा दिए गए। इस मामले को लेकर जमकर हंगामा हो रहा है। वहीं दूसरी ओर इलाका निवासियों का कहना हैकि अल सुबह 5 बजे ट्रांसफार्म को आग लगने से बिजली का कट लगा हुआ है। ऐसे में आज ट्रांसफार्म लगाने को लेकर विरोध किया जा रहा है। इलाका निवासियों ने कहाकि 3 परिवारों ने प्लाट खरीदा है और एक परिवार द्वारा ट्रांसफार्म लगाने की मंजूरी दी जा रही है, लेकिन दो परिवार विरोध कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here