ऊना /सुशील पंडित : पुलिस थाना सदर ऊना के तहत 21 मई 2026 की देर शाम SI कुलदीप कुमार की अगुवाई में पुलिस चौकी शहर ऊना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ऊना-हमीरपुर रोड पर दयाल स्वीट्स शॉप के पास कार्रवाई की। इस दौरान विकास कुमार उर्फ सांबर निवासी वार्ड नंबर 11, नीला घाट, पूलबाला बाजार ऊना को सट्टा लगाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 4,210 रुपये की नकदी और सट्टा पर्चियां बरामद कीं। आरोपी के खिलाफ पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।