Home Punjab>Patiala Punjabi University Campus में Hostel के कमरे से छात्र का शव बरामद, देखें वीडियो

Punjabi University Campus में Hostel के कमरे से छात्र का शव बरामद, देखें वीडियो

0
Punjabi University Campus में Hostel के कमरे से छात्र का शव बरामद, देखें वीडियो

पटियालाः पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के कैंपस से एक बेहद दुखद खबर आई है। यहां के एक होस्टल के कमरे से बी.टेक के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश बरामद हुई है। मृतक छात्र की पहचान वरुण प्रीत सिंह निवासी गांव पिंग कंग, तरनतारन के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरी यूनिवर्सिटी कैंपस में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना अर्बन एस्टेट की पुलिस मौके पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, वरुण प्रीत सिंह यूनिवर्सिटी में बी.टेक की पढ़ाई कर रहा था। उसने पहले यूनिवर्सिटी के बाबा बंदा सिंह बहादर होस्टल में कमरे के लिए आवेदन दिया था, लेकिन बाद में वह कैंपस से बाहर एक पेयिंग गेस्ट (पी.जी.) में रहने लगा था। बुधवार रात यह मामला तब उजागर हुआ जब होस्टल में रहने वाले एक अन्य छात्र ने एक बंद पड़े कमरे से अपना सामान लेने के लिए वहां जाकर देखा। कमरे के अंदर वरुण प्रीत बेहोश हालत में पड़ा हुआ था। स्थिति को देख उस छात्र ने तुरंत यूनिवर्सिटी के सुरक्षा कर्मचारियों को सूचना दी। जब वरुण ने कोई हरकत नहीं की तो कैंपस स्थित डिस्पेंसर की मेडिकल टीम को तत्काल मौके पर बुलाया गया।

डॉक्टर्स की टीम ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत इसकी जानकारी थाना अर्बन एस्टेट पुलिस और मृतक छात्र के परिवार के सदस्यों को दी। होस्टल प्रोवोस्ट का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। पुलिस के अनुसार लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। परिवार के पहुंचने के बाद अगली कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here