Home Himachal>Una पत्नी से मारपीट के आरोप में केस दर्ज

पत्नी से मारपीट के आरोप में केस दर्ज

0
पत्नी से मारपीट के आरोप में केस दर्ज
ऊना/ सुशील पंडित : पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत एक महिला की शिकायत पर उसके पति रजनीश अत्री निवासी गांव रिंझ (जिला मंडी) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया  कि 25 अप्रैल 2026 को उसके पति ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाकर MLC हासिल की और 21 मई को अंतिम रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ वीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। मामले की जांच जारी है।
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here