Home Punjab>Ludhiana Punjab News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 गाड़ियों को मारी टक्कर, व्यक्ति ने भागकर बचाई जान, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

Punjab News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 गाड़ियों को मारी टक्कर, व्यक्ति ने भागकर बचाई जान, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

0
Punjab News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 गाड़ियों को मारी टक्कर, व्यक्ति ने भागकर बचाई जान, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले में प्रीत पैलेस के पास बेकाबू स्कॉर्पियो गाड़ी का कहर देखने को मिला। दरअसल, स्कॉर्पियो गाड़ी दूसरी दिशा से आ रही गाड़ी से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद दूसरी गाड़ी पूरी तरह से घूम गई। वहीं स्कॉर्पियो गाड़ी के कारण सड़क किनारे खड़े व्यक्ति ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी अचानक संतुलन खो देती है और रोड साइड से आ रही गाड़ी में टकरा जाती है।
इसके बाद सड़क किनारे खड़ी 2 अन्य गाड़ियों से टकरा जाती है। हादसे में 4 गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक ने कमरे में घुसकर जान बचाई। इस दौरान स्कॉर्पियो चालक से बात की गई, तो चालक का कहना था कि ब्रेक ना लगने के कारण हादसा हुआ है। इस मामले को लेकर चालक ने कहाकि घरवालों को सूचित कर दिया है। जिसके बाद वह पंप के कमरे में चला गया और उसने मीडिया से दूरी बना ली। सीसीटीवी तस्वीरों में देखा जा सकता है घटना के दौरान व्यक्ति ने भागकर अपनी जान बचाई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना में हादसे में भारी मात्रा में लोग एकत्रित हो गए और लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।  घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे है। वहीं दूसरे कार चालक ने कहाकि उसकी डस्टर गाड़ी सड़क किनारे खड़ी थी और वह बैंक के लिए किसी काम के सिलसिले से जाने लगा था। इस दौरान स्कॉर्पियों चालक ने सीधी उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। डस्टर कार चालक का कहना है कि आंख की झपकी आने के कारण हादसा हुआ है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here