Home Punjab>Ludhiana Punjab News: Social Media से लड़की से बात के बाद लड़का लापता, परिवार में भारी रोष, देखें वीडियो

Punjab News: Social Media से लड़की से बात के बाद लड़का लापता, परिवार में भारी रोष, देखें वीडियो

0
Punjab News: Social Media से लड़की से बात के बाद लड़का लापता, परिवार में भारी रोष, देखें वीडियो

लुधियानाः जमालपुर के थाने के बाहर लोगों ने धरना लगाकर प्रदर्शन किया। दरअसल, लोगों का कहना है कि 11 फरवरी से कुमकलां से लड़का सतीष नामक लड़का कंपनी से बाग गया था और तभी से वह लापता है। उसकी सोशल मीडिया से लड़के से बात हुई थी और उसके बाद से वह फरार है। आरोप है कि घटना के बाद लड़की परिवार घर से फरार है। लड़की के साथ सोशल मीडिया से लड़के की बात हुई थी। लड़की की फोन पर बात भी हुई थी और उसकी रिकार्डिंग भी पुलिस को सौंप दी गई है। लड़के की आखिरी लोकेशन लड़की के घर जगराव की मिली।

परिवार का आरोप है कि बेटा इंस्टाग्राम पर किसी के साथ बात करता था, लेकिन वह अचानक लापता हो गया। इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन पुलिस द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही। इसी के रोष में आज परिजनों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। लड़के के मामा संतोष ने कहा कि प्राइवेट कंपनी में 2 दिन काम किया और उसके बाद वह कंपनी से ही भाग गया। इस मामले को लेकर पहले दूसरे थाने में शिकायत दी गई, लेकिन अन्य थाने का मामला होने पर वह जमालपुर थाने में गए, लेकिन पुलिस द्वारा कोई सुनवाई नहीं हो रही।

संतोष ने कहा कि भांजे की सोशल मीडिया के जरिए लड़की से बात हुई थी, जिसके बाद से भांजा लापता है। जांच के दौरान पता चला जगराव में लड़की से 4 बार बात हुई। इस मामले को लेकर पुलिस को जगराव में पकड़ने के लिए कहा, लेकिन कोई पकड़ने के लिए नहीं गया। जिसके बाद पुलिस कहने लगी कि अब वह हरियाणा भाग गए है। ऐसे में अब तक कोई भी पुलिस कर्मी दोनों को पकड़ने के लिए हरियाणा नहीं जा रहा, जबकि परिवार के द्वारा सारे सबूत पुलिस को दे दिए गए। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहाकि लड़के के लापता होने की शिकायत दी थी। इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि तकनीकी जांच के बाद दो लोगों को नामजद किया है। इंद्रजीत कौर और उसका भाई कुलविंदर सिंह को नामजद किया गया है। पुलिस द्वारा लड़के की तालाश में हर संभव प्रयास किए जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here