Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: हैंड ग्रेनेड व बिना नंबर की बाइक सहित एक युवक गिरफ्तार

Jalandhar News: हैंड ग्रेनेड व बिना नंबर की बाइक सहित एक युवक गिरफ्तार

0
Jalandhar News: हैंड ग्रेनेड व बिना नंबर की बाइक सहित एक युवक गिरफ्तार

जालंधर: कमिश्नरेट पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने एक युवक को बिना नंबर वाली मोटरसाइकिल और हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान रमणदीप सिंह उर्फ रमनी के रूप में की। वह मूल रूप से घड़के लुहारां, थाना चोहला साहिब, जिला तरनतारन का निवासी है। फिलहाल वह जालंधर के बस्ती शेख इलाके में रह रहा था।

पुलिस टीम का आया बयान
पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि यह ऑपरेशन DCP  इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों, ADCपी सिटी-2 राकेश कुमार यादव, और ACP वेस्ट आतिश भाटिया की निगरानी में थाना डिवीजन नंबर-5 की टीम ने किया। इस दौरान काउंटर इंटेलिजेंस और AGTF की टीम ने भी सहयोग किया।

सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि 22 मई को इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह और उनकी टीम काला संघियां रोड, कोट सदीक नहर पुली के पास मौजूद थे। उसी समय मुखबिर ने सूचना दी कि एक संदिग्ध युवक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर इलाके में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से एक हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ।

5 दिन का मिला पुलिस रिमांड
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-5 में BNS की धारा 61(2) और Explosive Substances Act, 1908 की धाराओं 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया। अदालत में पेश कर आरोपी को 5 दिन का पुलिस रिमांड मिला।

पुलिस टीम जांच में जुटी
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसका आपराधिक नेटवर्क कौन-कौन है। ग्रेनेड और अन्य हथियारों की सप्लाई में कौन शामिल है। उसके अन्य संपर्क और साथी कौन हैं।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here