निकाय चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत विकास और सुशासन की राजनीति पर जनता की मुहर : नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने कहा कि निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक और एकतरफा जीत इस बात का स्पष्ट संकेत है कि हरियाणा की जनता ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में विकास, सुशासन, पारदर्शिता और राष्ट्रवाद की राजनीति को खुले दिल से स्वीकार किया है। उन्होंने इस ऐतिहासिक विजय के लिए प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री पंचकूला में आयोजित नगर निकायों के नव-निर्वाचित मेयर, चेयरमैन एवं पार्षदों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने भीषण गर्मी के बावजूद सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस की परिवारवाद, झूठ, भ्रम और नकारात्मक राजनीति को पूरी तरह नकारते हुए भाजपा के विकास मॉडल पर अपनी मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि लोगों को केवल बयानबाजी नहीं बल्कि परिणाम चाहिए और प्रदेशवासियों ने विकास को ध्यान में रखते हुए नगर निकायों में “ट्रिपल इंजन सरकार” बनाने का काम किया है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा को मिला समर्थन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण नीतियों, अंत्योदय की भावना और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र की जीत है। उन्होंने कहा कि हिसार, गुरुग्राम, यमुनानगर और फरीदाबाद के बाद अब पंचकूला, अंबाला और सोनीपत में भी जनता ने भाजपा को एकतरफा समर्थन दिया है। मुख्यमंत्री ने विजयी उम्मीदवारों से जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का आह्वान करते हुए कहा कि यह जनादेश सत्ता नहीं बल्कि सेवा का संदेश है और लोगों की मूलभूत समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना उनकी जिम्मेदारी है।  

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...