Home Punjab>Ludhiana Punjab News: पानी की किल्लत से लोग परेशान, किया रोड जाम, वाहनों की लगी लंबी कतारें, देखें वीडियो

Punjab News: पानी की किल्लत से लोग परेशान, किया रोड जाम, वाहनों की लगी लंबी कतारें, देखें वीडियो

0
Punjab News: पानी की किल्लत से लोग परेशान, किया रोड जाम, वाहनों की लगी लंबी कतारें, देखें वीडियो

लुधियानाः पंजाब में भीषण गर्मी से लोगों को बुरा हाल हो रहा है। दूसरी ओर पानी की किल्लत से लोग परेशान हो रहे है। ताजा मामला टिब्बा रोड इलाके में पानी की समस्या का सामने आया है। जहां इलाका निवासियों द्वारा पूर्व कांग्रेस विधायक संजय तलवाड़ के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए रोड जाम किया है। दरअसल, लोगों का कहना है कि वह कई दिनों से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे है। लोगों द्वारा टिब्बा रोड जाम किए जाने से यातायात काफी प्रभावित हो रहा है। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शन में शामिल वार्ड नंबर 15 के निवासी रोहित ने बताया कि इलाके के लोग पिछले कई दिनों से पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। घरों में पानी की आपूर्ति न होने के कारण लोगों का दैनिक कामकाज और जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

रोहित ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हमने इस समस्या को लेकर नगर निगम के अधिकारियों और सरकारी प्रतिनिधियों से कई बार शिकायत की, लेकिन किसी के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। अधिकारियों की इसी लापरवाही और अनदेखी से मजबूर होकर आज हमें टिब्बा रोड कट को अवरुद्ध कर सड़कों पर उतरना पड़ा है।” प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक और कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय तलवार तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने धरने पर बैठे लोगों को पानी और भोजन भी वितरित किया। संजय तलवार ने निवासियों को ढांढस बंधाया और आश्वासन दिया कि वे इस गंभीर समस्या का जल्द से जल्द समाधान करवाएंगे।

सड़क जाम और हंगामे की खबर मिलते ही थाना टिब्बा के इंचार्ज बलबीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत की और स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी जायज मांगों और पानी की समस्या को तुरंत संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा, जिसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पानी की आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे दोबारा तीखा प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here