Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: दुकान में दपंति के विवाद को लेकर बाजार में हुआ हंगामा, एक साल पहले हुई थी शादी, देखें Live

Jalandhar News: दुकान में दपंति के विवाद को लेकर बाजार में हुआ हंगामा, एक साल पहले हुई थी शादी, देखें Live

0
Jalandhar News: दुकान में दपंति के विवाद को लेकर बाजार में हुआ हंगामा, एक साल पहले हुई थी शादी, देखें Live

जालंधर, ENS: महानगर के सुनियारा बाजार में ने घरेलू विवाद को लेकर दपंति में जमकर हंगामा हो रहा। इस मामले को लेकर बाजार में दपंति में भारी हंगामा हो गया। इस घटना के बाद दुकान पर बाजार के प्रधान पहुंचे और उन्होंने कहा कि दोनों परिवारों को बुलाया जा रहा है और दोनों परिवारों को गुरुद्वारा साहिब में बिठाकर बातचीत की जाएगी। दोनों परिवारों के बयान के बाद दोनों पक्षों को सुलझाने की कोशिश की जाएगी।

इस मामले को लेकर पति राहुल करवल ने मॉडल हाउस की रहने वाली पत्नी सिमरण पर आरोप लगाए है कि वह घर से 4 बार जा चुकी है। ऐसे में वह पत्नी से काफी परेशान है। वहीं दूसरी ओर महिला का कहना है कि वह पहली बार घर से गई थी। पत्नी का आरोप है कि वह सास के साथ विवाद होने के बाद ही घर से गई थी। महिला ने कहा कि एक साल दोनों की शादी हो गए है और 6 महीने से वह घर छोड़कर अपने मायके घर में रह रही है। ऐसे में आज महिला अपने पति के पास सुनियारा बाजार में स्थित दुकान में पहुुंची है, जहां दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर आरोप लगाए जा रहे है। इस दौरान बाजार में काफी लोग एकत्रित हो चुके है।

वहीं सिमरण का कहना है कि राहुल की पहले भी शादी हो चुकी है, जिसके बाद अब उसके साथ दूसरी शादी हुई है। दूसरी ओर राहुल ने कहा कि 5 वीं बार आज घर से चली गई। इससे पहले 4 बार हाथ जोड़कर वह उसे घर लेकर आ चुका है। राहुल ने बताया कि 2020 में पहली पत्नी से तालाक हुआ था। और 2025 में उसकी सिमरण से शादी हुई है। उनका आरोप है कि वह कई बार पत्नी को समझा चुका है, लेकिन सिमरण का अपनी जुबान पर कंट्रोल नहीं है और मां के साथ उसका विवाद हुआ। दूसरी ओर सिमरण ने आरोप लगाए है कि राहुल के भाईयों की घर से 3 बहू छोड़कर जा चुकी है और अब राहुल भी उसे घर में नहीं रख रहा। ऐसे में आज वह पति राहुल की दुकान में आकर बैठी है। जिसके बाद राहुल द्वारा विवाद किया जा रहा है। सिमरण के भाई ने कहाकि एक बार बहन को घर से निकाल दिया गया और देर रात 2 बजे तक वह घर के बाहर दरवाजा खोलने के लिए गुहार लगाती रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here