Home Punjab>Firozpur Punjab News: 4 किलो हेरोइन सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, विदेश से जुड़े तार, देखें वीडियो

Punjab News: 4 किलो हेरोइन सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, विदेश से जुड़े तार, देखें वीडियो

0
Punjab News: 4 किलो हेरोइन सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, विदेश से जुड़े तार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.254 किलो हेरोइन बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी भूपिंदर सिंह ने कहा कि सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि कुछ नशा तस्कर बड़े पैमाने पर पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर आगे सप्लाई कर रहे हैं। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीआईए ने दाना मंडी के पास रेड की, जहां से 3 तस्करों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 4.254 किलो हेरोइन बरामद की गई, जिसकी बाजार में कीमत 22 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रंजीत सिंह, अर्शदीप सिंह और आकाशदीप के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी हेरोइन आगे सप्लाई करने जा रहे थे। जांच में यह भी पाया गया कि विदेश में बैठा एक ड्रग हैंडलर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत में नारकोटिक्स की खेप पहुंचा रहा था। आरोपियों पर पहले से ही कई मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हैं। पुलिस ने विदेश में बैठे हैंडलर की पहचान कर ली है और जल्द ही उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि यह नेटवर्क काफी बड़ा है जिसमें और नशा तस्करों की भी पहचान हो चुकी है और उनसे नई बड़ी रिकवरियां होने की उम्मीद है।

एसएसपी ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत अब तक 2000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की हे रोइन बरामद की गई है और 2026 में 831 मुकदमों एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किए गए हैं। अभी तक 1029 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 8 करोड़ रुपये के मूल्य की करीब 160 किलो हेरोइन अभी तक पकड़ी जा चुकी है। पाकिस्तान से आए 49 ड्रोन भी बरामद किए गए हैं और 152 अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। ये अधिकतर नशा तस्करों और हथियारों की खेपें पाकिस्तान से ही ड्रोन के जरिए भारत भेजी जा रही हैं, जिन पर फिरोजपुर पुलिस अपने लगातार काम कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here