Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: नाबालिग की शादी को लेकर हुआ हंगामा, परिवार सहित मौके पर पहुंचा Boyfriend, देखें वीडियो

Jalandhar News: नाबालिग की शादी को लेकर हुआ हंगामा, परिवार सहित मौके पर पहुंचा Boyfriend, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: नाबालिग की शादी को लेकर हुआ हंगामा, परिवार सहित मौके पर पहुंचा Boyfriend, देखें वीडियो

जालंधरः शहर के सोढल मंदिर इलाके के पास रामलीला ग्राउंड के नजदीक उस समय हंगामा हो गया जब एक नाबालिग युवती का उसके घरवाले शादी करवा रहे थे और मौके पर लड़की का बायफ्रेंड होशियारपुर से लड़की की शादी तुड़वाने आ गया। मौके पर पुलिस को सूचित किया गया जिसके बाद थाना 8 की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के लिए पुलिस को बुला लिया है।

जानकारी देते दमन ने बताया कि वह प्रेमनगर, होशियारपुर के निवासी हैं। उसने बताया कि वह काम पर गया था कि उसे पता चला कि उनकी गर्लफ्रेंड की शादी हो रही है जिसके बाद वह परिवार सहित लड़की के घर जालंधर पहुंचा। उसने बताया कि लड़की का उससे करीब 6 साल का रिलेशन है। दोनों परिवार भी पहले शादी के लिए मान गए थे और परिवार ने उसके साथ एग्रिमेंट भी किया था कि वह अपनी लड़की की शादी उससे 2 साल तक करवा देंगे और वह पहले कुछ बढ़िया काम कर ले। अब लड़की का परिवार बिना उसे बताए लड़की की गुपचुप शादी कर रहे हैं। लड़की अभी नाबालिग है। दमन ने कहा कि लड़की ने भी इस शादी से इंकार किया है और उसे मेसेज करके कहा था कि वह उसे यहां से भगाकर ले जाए। दमने और उसके परिवार ने कहा कि इस मामले में लड़की के परिवार पर कार्रवाई होनी चाहिए जो नाबालिग लड़की की शादी कर रहे हैं और उनके बेटे से धोखा करने को लेकर भी उन पर एक्शन लेना चाहिए।

वहीं दूसरी ओर लड़की के परिवार ने इस मामले में कुछ भी बोलने से इंकार किया और बेटी को घर के अंदर लेजाकर बंद कर दिया। मौके पर पहुंची थाना 8 की पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी जगदीश सिंह ने बताया कि लड़की के घरवालों से पूछताछ कर ली गई है। उन्होंने कहा कि अभी किसी तरह की शादी नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है। दूसरे पक्ष से बातचीत के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here