Home Punjab>Ludhiana Punjab News: इस इलाके में गाड़ी साइड करने को लेकर खूनी झड़प, चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

Punjab News: इस इलाके में गाड़ी साइड करने को लेकर खूनी झड़प, चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

0
Punjab News: इस इलाके में गाड़ी साइड करने को लेकर खूनी झड़प, चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर के मायापुरी रोड इलाके में मामूली विवाद के बाद खूनी झड़प का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बीच रास्ते में खड़ी एक कार को साइड करने के लिए कहने पर 2 गुटों में हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर जमकर ईंट-पत्थर चले और लाठी-डंडों से हमला किया गया। घटना में 3-4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी देते पीड़ित मुख्तार ने बताया कि वह अपना एक्स-रे करवाने के लिए अस्पताल जा रहा था। जब वह मायापुरी रोड पर पहुंचा तो वहां रास्ते के बीचों-बीच एक बोलेरो कार खड़ी थी। मुख्तार ने बोलेरो चालक से गाड़ी थोड़ी आगे-पीछे करने को कहा ताकि वह वहां से निकल सके। इसी बात पर बोलेरो सवार उस पर हावी हो गए। देखते ही देखते 10-15 लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और मुख्तार पर टूट पड़ी। उसे बुरी तरह पीटा गया। जब मुख्तार को बचाने के लिए उसके पिता और भाई मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। परिवार की महिलाओं का आरोप है कि जब वे शिकायत दर्ज कराने के लिए टिब्बा थाने जा रही थीं, तो 5 लोगों ने उन्हें ऑटो से खींचकर बाहर निकाला और उनके साथ भी मारपीट की। महिलाओं का कहना है कि बीच-बचाव के लिए कोई आगे नहीं आया।

घायल मुख्तार के पिता ने बताया कि विवाद की शुरुआत एक बोलेरो और दूसरी कार वाले के बीच हुई थी। उनका बेटा मुख्तार वहां से गुजर रहा था और उसने रुककर दोनों पक्षों को समझाने और लड़ाई शांत करने की कोशिश की। इसी दौरान एक कार वाले ने फोन करके अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। आते ही उन लोगों ने ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। पिता ने दावा किया है कि हमलावरों में से एक युवक ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग भी की। उनका कहना है कि इस घटना का एक वीडियो भी है जिसमें पिस्तौल नीचे गिरती हुई दिखाई दे रही है। हमले में उनके बेटे के सिर और हाथों पर गंभीर चोटें आई हैं।

उधर, थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते कहा पुलिस के अनुसार एक गुट ने पीड़ित को बुरी तरह पीटने के बाद बंधक बनाने की कोशिश की थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे छुड़ाया और मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा। फायरिंग की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here