Home National UPSC की तैयारी कर रही युवती से गैंगरेप, हैवानों ने 3 दिन तक बनाया रखा बंधक

UPSC की तैयारी कर रही युवती से गैंगरेप, हैवानों ने 3 दिन तक बनाया रखा बंधक

0
UPSC की तैयारी कर रही युवती से गैंगरेप, हैवानों ने 3 दिन तक बनाया रखा बंधक

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां UPSC की तैयारी कर रही एक युवती ने आरोप लगाया है कि उसके परिचित युवक ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

दिल्ली में दर्ज हुई जीरो FIR
जानकारी के मुताबिक पीड़िता दिल्ली में रहकर UPSC परीक्षा की तैयारी कर रही है। वह छुट्टियों के दौरान अपने घर जौनपुर आई हुई थी। जब वह ट्रेन से वापस दिल्ली जा रही थी,  तब यह घटना हुई।

युवती ने सबसे पहले दिल्ली के आनंद विहार जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई। वहां जीरो FIR दर्ज की गई,  जिसके बाद मामला लखनऊ पुलिस को भेज दिया गया। इसके आधार पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ट्रेन से उतारकर घर ले जाने का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि लखनऊ में उसका एक परिचित युवक, जिसे वह पिछले पांच साल से जानती थी,  उससे मिलने पहुंचा। आरोप है कि युवक ने उसे ट्रेन से उतरने के लिए कहा और फिर अपने घर ले गया।

नशीला पदार्थ देने के बाद वारदात को दिया अंजाम
शिकायत के अनुसार,  आरोपी ने युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जब युवती की हालत बिगड़ गई,  तब आरोपी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। युवती का कहना है कि घटना के बाद उसे इस पूरी वारदात की जानकारी हुई और उसने पुलिस से न्याय की मांग की।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
मामला सामने आने के बाद लखनऊ पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए पांच अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने कही ये बात
पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here