जानकारी देते एसएचओ उदयभान ने बताया कि बाइक सवार तरुपति विहार निवासी पुष्पेंद्र सिंह पत्नी वंदना कंवर के साथ रोड क्रॉस कर रहे थे। इसी दौरान ओवर स्पीड में आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। एसएचओ उदयभान ने बताया कि एक्सीडेंट की सूचना पर पहुंची हरमाड़ा थाना पुलिस ने घायल दंपती को सीकेएस हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। हादसे के बाद ड्राइवर कार को छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने कार जब्त कर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।View this post on Instagram