Home Punjab>Amritsar Punjab News: अकाली दल को लगा झटका, पूर्व राज्यसभा सांसद, पूर्व RTI कमिश्नर और सुखदीप मजीठा ‘AAP ‘में शामिल

Punjab News: अकाली दल को लगा झटका, पूर्व राज्यसभा सांसद, पूर्व RTI कमिश्नर और सुखदीप मजीठा ‘AAP ‘में शामिल

0
Punjab News: अकाली दल को लगा झटका, पूर्व राज्यसभा सांसद, पूर्व RTI कमिश्नर और सुखदीप मजीठा ‘AAP ‘में शामिल

अमृतसरः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासत गरमा गई है। पार्टी के नेताओं का दूसरी पार्टियों में शामिल होने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में आज आप पार्टी ने शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, आज सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पूर्व राज्यसभा सांसद और पूर्व विधायक राजमहिंदर सिंह मजीठा, पूर्व RTI कमिश्नर हेमइंदर सिंह मजीठा और सुखदीप सिंह मजीठा आप पार्टी में शामिल हो गए।

तीनों का सीएम मान ने पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आप पार्टी के कार्यों से प्रभावित होकर लगातार लोग आप पार्टी में शामिल हो रहे है। इसी कारण आज मजीठा हलके से 3 नेताओं ने पार्टी का दामन थामा है और तीनों नेताओं का पार्टी मे शामिल होने पर वह स्वागत करते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here