Home National तेज रफ्तार Innova पीछे से ट्रेलर में घुसी, Doctor समेत 4 दोस्तों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

तेज रफ्तार Innova पीछे से ट्रेलर में घुसी, Doctor समेत 4 दोस्तों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

0
तेज रफ्तार Innova पीछे से ट्रेलर में घुसी, Doctor समेत 4 दोस्तों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

बाराबंकीः हैदरगढ़ इलाके में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर बड़े हादसे का मामला सामने आया है जहां, 100 की स्पीड में इनोवा कार चलते ट्रेलर में पीछे से घुस गई। हादसे में डॉक्टर समेत 4 दोस्तों की मौत हो गई, जबकि 3 की हालत गंभीर है। इनोवा सवार कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसा मंगलवार तड़के करीब 3 बजे हैदरगढ़ इलाके में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर भिखरा गांव के पास हुआ। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि इनोवा चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी मुताबिक, चंदौली के राहुल कुमार (36), गाजीपुर के राहुल सिंह (35), बलिया के सत्यम सिंह (38) और सुल्तानपुर के सूरज मिश्रा (31) तथा मिर्जापुर के पंकज (34), चंदन (35) और बलिया निवासी प्रशांत इनोवा कार में सवार होकर कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। इस दौरान हादसा लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर हैदरगढ़ क्षेत्र में भिखरा गांव के पास उनकी इनोवा कार 100 की स्पीड में ट्रेलर में पीछे से घुस गई। इस दौरान कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में राहुल कुमार, राहुल सिंह, सत्यम सिंह और सूरज मिश्रा की मौके पर मौत हो गई जबकि पंकज, चंदन और प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को लखनऊ के केजीएमयू रेफर किया गया है। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। चीख-पुकार के बीच पुलिस को सूचना दी गई।

मृतक सत्यम सिंह मूल रूप से बलिया के रहने वाले थे। वाराणसी के पांडेयपुर में अन्नपूर्णा हॉस्टल चलाते थे। उसी बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर पर परिवार के साथ रहते थे। पत्नी अलंकृता और दो बच्चे हैं। तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। पिता तेजप्रताप सिंह की काफी पहले मौत हो चुकी है। परिवार के मुख्य कमाने वाले थे। वह एक सप्ताह पहले ही बलिया आए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here