Nationalबड़ा हादसाः मैजिक वाहन और ट्रक में भीषण टक्कर, 10 लोगों की...

बड़ा हादसाः मैजिक वाहन और ट्रक में भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
लखीमपुर-खीरीः आज सुबह करीब 7.30 बजे मैजिक वाहन और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। सभी मैजिक वाहन में सवार थे। 9 लोगों की मौके पर ही मौत हुई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मैजिक वाहन लखीमपुर से सिसैया की तरफ से जा रहा था। इसे बहराइच से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक का अगला हिस्सा पिचक गया और इसमें बैठे लोगों के सिर फट गए। एक शख्स का पूरा चेहरा ही फट गया। लोग सीट के बीच में ही फंस गए। 2 लोग उछलकर बाहर रोड पर गिरे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। Read in English: Ten Killed in Tragic Head-On Collision in Uttar Pradesh’s Lakhimpur Kheri जानकारी देते खमरिया के सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रक (UP 14 HT 5176) बरेली के नगला फरीदपुर निवासी शेर सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। शेर सिंह ट्रक के दूसरे ओनर हैं। ट्रक पर गाजियाबाद की नंबर प्लेट है। ट्रक में धान की पॉलिश की बोरियां लदी हुई हैं। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। हादसे में जान गंवाने वाले 10 लोगों में 9 की पहचान हो गई है। इनमें दो सगे भाइयों पवन (23) और सोहन (21) पुत्र संतोष शामिल हैं। वह बहराइच के मूर्तिहा गांव के रहने वाले थे। इसके अलावा अदनान (15) पुत्र वकील निवासी सिसैया गांव धौरहरा-खीरी की भी जान चली गई। पप्पू (18) पुत्र दूलन निवासी देवदत्तपुर थाना खैरी घाट (बहराइच), शहजाद (35) पुत्र छोटेलाल निवासी ककरहा मूर्तिहा (बहराइच) और जुलेखा (55) पत्नी स्व. हबीब धौरहरा (खीरी) शामिल है। एक मृतक की पहचान की जा रही है।    

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...