बद्दी : दून के पट्टा ब्लाक की 9 पंचायतो में 79.14 फीसदी मतदान हुआ। जिसमें सबसे अधिक गुल्लरवाला पंचायत में 91 फीसदी पड़ा। सबसे कम जगजीत नगर में59 फीसदी पड़ा। इसके अलावा बढ़लग में 80, जाडला में 80, भटोली कलां में 85, हरिपुर संडोली में 88, सौड़ी मे 70 व साई में 81 व घड़सी में 78 फीसदी मतदान हुआ।
नालागढ़ में कुल 26 पंचायतो में मतदान हुआ जिसमें 67.47 फीसदी मतदान हुआ।
कोटला कलां में सबसे अधिक 87.45 फीसदी मतदान हुआ। बघेरी में 79, बरूणा में 72, किरपालपुर में 60, रडियाली में 59, धर्माणा में 65, रिया में 82, कुंडलू में 69, मलोण में 70, मटूली में 74, मनलोग कलां में 51, पोले द खाला में 67 .8, जुखाड़ी में 82, सरोर में 70, चढोग में 76, सौर में 72, दिग्गल में 64, करसौली में 73, बारियां में 63, बगलैहड़ में 66, गागुवाल में 77, लेही में 72, कुंडलू में 70, बुआसनी में 62 फीसदी मतदान हुआ।