Home Panchkula Haryana News: 2 Snatcher चढ़े पुलिस के हत्थे, चोरी के Mobile व Bike बरामद, देखें वीडियो

Haryana News: 2 Snatcher चढ़े पुलिस के हत्थे, चोरी के Mobile व Bike बरामद, देखें वीडियो

0
Haryana News: 2 Snatcher चढ़े पुलिस के हत्थे, चोरी के Mobile व Bike बरामद, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस ने सेक्टर-7 क्षेत्र में हुई मोबाइल स्नैचिंग की वारदात को सुलझाते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। दोनों आरोपियों को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जानकारी देते पुलिस अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि थाना सेक्टर-7 पंचकूला में मनीमाजरा चंडीगढ़ निवासी व्यक्ति की शिकायत पर 24 मई को भारतीय न्याय संहिता की धारा 304, 3(5) व 317(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 24 मई की सुबह जब वह अपने काम पर जा रहा था और सरकारी स्कूल सेक्टर-7 के सामने पहुंचा, तभी पीछे से काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने उसका मोबाइल फोन झपट लिया और मौके से फरार हो गए।

शिकायत मिलते ही सेक्टर-7 थाना टीम ने इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में तुरंत कार्रवाई शुरू की। जांच अधिकारी मुख्य सिपाही अमनदीप सिंह ने टीम की मदद से गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को सेक्टर-1 स्थित सूरज सिनेमा के नजदीक गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करण खान निवासी सेक्टर-30बी चंडीगढ़ हाल किरायेदार खड़क मंगोली पुराना पंचकूला और सुरज निवासी गांव नलगा बबैल जिला पानीपत हाल निवासी खड़क मंगोली पुराना पंचकूला के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपी करण खान की पैंट की जेब से छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया गया। इसके अलावा आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल सूरज सिनेमा की पार्किंग से बरामद की गई। जांच में यह भी सामने आया कि यह मोटरसाइकिल चोरी की थी।

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि उनकी सैक्टर-7 थाना टीम ने दोनों आरोपियों को मजह 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। आरोपी सूरज के खिलाफ पंचकूला के अलग-अलग थानों में चोरी, स्नैचिंग, एनडीपीएस और मारपीट जैसे कई मामले पहले से दर्ज हैं, जबकि आरोपी करण खान के खिलाफ भी थाना सेक्टर-7 में चोरी के तीन मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शहर में अपराधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here