Home Punjab>Pathankot Punjab News: भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, महिला तस्कर काबू, देखें वीडियो

Punjab News: भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, महिला तस्कर काबू, देखें वीडियो

0
Punjab News: भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, महिला तस्कर काबू, देखें वीडियो

पठानकोटः युद्ध नशों के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम के तहत पुलिस ने महिला शराब तस्कर को अवैध शराब सहित काबू किया। इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना सदर के प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चेकिंग दौरान सरना से दीनानगर की तरफ आ रही स्कूटी सवार महिला को रोक कर जब जांच की तो, उससे 36 बोतले अवैध शराब की बरामद हुई। उन्होंने कहा कि इन शराब की बोतलों से ब्रांड के लेबल भी हटाए गए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने स्कूटी सवार महिला को 36 अवैध शराब की बोतलों सहित गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here