Home Punjab>Firozpur Punjab News: ट्रांसपोर्ट दफ्तर में समय पर नहीं पहुंचे अधिकारी, खाली पड़ी कुर्सियां

Punjab News: ट्रांसपोर्ट दफ्तर में समय पर नहीं पहुंचे अधिकारी, खाली पड़ी कुर्सियां

0
Punjab News: ट्रांसपोर्ट दफ्तर में समय पर नहीं पहुंचे अधिकारी, खाली पड़ी कुर्सियां

फिरोजपुरः पंजाब सरकार ने भीषण गर्मी से लोगों को राहत प्रदान करने के लिए सरकारी कार्यालयों के समय में बदलाव किया है, लेकिन दूसरी ओर कई अधिकारी और कर्मचारी इन आदेशों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। मंगलवार सुबह परिवहन कार्यालय में सुबह 7:30 बजे के बजाय 9 बजे तक कोई भी अधिकारी या क्लर्क मौजूद नहीं था। कार्यालय में केवल एक आउटसोर्स कर्मचारी और एक सुरक्षा गार्ड ही उपस्थित थे। दूर-दूर से काम के लिए आए लोग घंटों इंतजार करते रहे। ऐसे में लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here