Home Government News|Haryana बीटेक-एमटेक के कुछ पेपरों की परीक्षा की आयोजन तिथि में बदलाव, नई तिथि जारी

बीटेक-एमटेक के कुछ पेपरों की परीक्षा की आयोजन तिथि में बदलाव, नई तिथि जारी

0
बीटेक-एमटेक के कुछ पेपरों की परीक्षा की आयोजन तिथि में बदलाव, नई तिथि जारी

चंडीगढ़ : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) रोहतक ने  बीटेक एवं एमटेक सेमेस्टर के कुछ पेपरों की आयोजन तिथि में बदलाव किया है।

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि एमटेक तीसरे सेमेस्टर (सीबीसीएस ब्रांच) के ओपन इलेक्टिव विषयों की अलग डेटशीट जारी की गई है। वहीं बीटेक छठे सेमेस्टर (जी स्कीम) के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई) के इलेक्टिव-III विषय डिस्ट्रिब्यूटेड सिस्टम (पेपर कोड: PEC-CSE-3) की परीक्षा, जो पहले 11 जून 2026 को होनी थी, अब 30 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा तथा परीक्षा केंद्र में कोई बदलाव नहीं किया गया है। विद्यार्थियों संशोधित डेटशीट विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here