Home National Do Pal Restaurant के कर्मचारी की मौत, परिजनों ने मालिक पर लगाए हत्या के आरोप

Do Pal Restaurant के कर्मचारी की मौत, परिजनों ने मालिक पर लगाए हत्या के आरोप

0
Do Pal Restaurant के कर्मचारी की मौत, परिजनों ने मालिक पर लगाए हत्या के आरोप

जयपुरः प्रताप नगर इलाके में रेस्टोरेंट कर्मचारी की संदिग्ध हालातों में मौत का मामला सामने आया है। वहीं घटना को लेकर परिजनों ने रेस्टोरेंट मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है जिसके चलते परिजनों ने बीती रात थाने के बाहर जमकर हंगामा किया और हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस मामले को आत्महत्या के लिए उकसाने से जोड़कर जांच कर रही है।

जानकारी मुताबिक, प्रताप नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-8 स्थित ‘टू पल रेस्टोरेंट’ में प्रेम सिंह (20) निवासी नांगल शेरपुर, बालघाट, करौली, जयपुर में रेस्टोरेंट पर खाना बनाने का काम करता था। परिजनों के अनुसार मंगलवार रात करीब 9:36 बजे प्रेम सिंह ने घर फोन कर बताया था कि रेस्टोरेंट मालिक जितेंद्र सिंह ने उसके साथ मारपीट की है और उसकी सैलरी भी नहीं दे रहा है। परिवार का आरोप है कि विवाद के दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। बाद में रेस्टोरेंट मालिक ने प्रेम सिंह को पैसे देने का आश्वासन देकर वापस बुला लिया। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि प्रेम सिंह ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली है। इसके बाद शव को हॉस्पिटल के मुर्दाघर में रखवाया गया।

मौत की खबर मिलते ही परिजन और रिश्तेदार आक्रोशित हो गए और बड़ी संख्या में लोग प्रताप नगर थाने पहुंचे और देर रात तक धरना-प्रदर्शन किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रेम सिंह की हत्या की गई है और मामले को आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। परिजनों ने साफ कहा कि जब तक हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा, तब तक वे शव नहीं लेंगे।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में वेतन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ने की बात सामने आई है। फिलहाल आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थिति को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here