Home Punjab>Ludhiana Punjab News: ट्रेन हादसे की सूचना मिलने पर लोगों में मची अफरा-तफरी

Punjab News: ट्रेन हादसे की सूचना मिलने पर लोगों में मची अफरा-तफरी

0
Punjab News: ट्रेन हादसे की सूचना मिलने पर लोगों में मची अफरा-तफरी

लुधियाना: जिले में रेल हादसे की सूचना मिलने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार आज हादसे को लेकर रेलवे विभाग को जब सूचना मिली तो NDRF, स्थानीय पुलिस, GRP, RPF, एंबुलेंस, सिविल डिफेंस और अन्य विभागों की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। जिसके बाद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मॉक ड्रिल चल रही है और उसी के तहत आज यह अभ्यास किया जा रहा है। दरअसल, इससे पहले सूचना मिली थी कि यार्ड में शटिंग के दौरान पैसेजर ट्रेन की बोलेरो के साथ टक्कर हो गई है। इस हादसे में कोच डिरेल हो गया और कोच के पिछले चक्के पटरी से उतर गए है, जिससे आग लग गई है। कोच में दर्जन के करीब यात्री फंसे हुए है ।

लेकिन बाद में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कोई हादसा नहीं हुआ है। यहां पर मॉक ड्रिल चल रही है। इसका उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों और संबंधित एजेंसियों की आपातकालीन स्थिति में तैयारियों को परखना था। यह अभ्यास स्थानीय प्रशासन के सहयोग से आयोजित किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान यह जांचा गया कि किसी बड़े रेल हादसे की स्थिति में बचाव टीमें कितनी तेजी से प्रतिक्रिया देती हैं और यात्रियों को सुरक्षित निकालने में कितना समय लगता है। अभ्यास के दौरान कोच में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए कोच को काटने की प्रक्रिया भी दिखाई गई। अधिकारियों के अनुसार सूचना मिलने के मात्र 15 मिनट के भीतर राहत कार्य शुरू कर दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here