ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिला के दूसरे चरण में उपमंडल अंब के तहत ग्राम पंचायत धर्मशाला महंता खास में सुनीता रानी बनी प्रधान। वहीं, विजय कुमार बने उप प्रधान। बधमाणा में राधा रानी ने जीता प्रधानी का चुनाव। वहीं, अशोक कुमार बने उप प्रधान। नारी चिंतपूर्णी में प्रवीन कुमारी बनी प्रधान। जबकि सुरेन्द्र सिंह बने उप प्रधान। डूहल भंगवालां में प्रधान पद के लिए मलकीत सिंह और उप प्रधान पद के लिए सतीश कुमार निर्वाचित हुए। भगड़ाह में प्रधान पद के लिए सुमन लता और उप प्रधान पद के लिए गुरदयाल सिंह चुने गए। अम्ब टिल्ला में प्रधान पद पर हंस राज और उप प्रधान के लिए प्रहलाद जसवाल चुने गए। चुरूडू में प्रधान बनी नीलम कुमारी और जगपाल सिंह बने उप प्रधान। पोलियां पुरोहितां में मंजू वाला ने प्रधान पद और आयुष शर्मा ने उप प्रधान पद का चुनाव जीता।
घेवट बेहड़ पंचायत में सिमरन बनी प्रधान और रविन्द्र सिंह बने उप प्रधान। कुठियाड़ी में नवतेज कुमार प्रधान और मनीष कुमार उप प्रधान पद के लिए हुए निर्वाचित। दिलवां में प्रधान पद के लिए मनु वाला और उप प्रधान पद के लिए बलविंद्र कुमार हुए निर्वाचित। राजपुर जस्वां में सुरेश कुमार बने प्रधान। वहीं, उप प्रधान अनिल कुमार निर्वाचित। त्याई में प्रधान पद के लिए अर्जुन देव, जबकि उप प्रधान पद के लिए बशीर मोहम्मद चुने गए। कलरूही में रजनी राणा प्रधान और रामप्रकाश उप प्रधान के लिए निर्वाचित हुए। बेहड़ जस्वां में अनुराधा ने जीती प्रधानी। वहीं, राजपाल बने उप प्रधान। मुबारिकपुर में पूर्ण सिंह बने प्रधान। वहीं, राजीव कुमार बने उप प्रधान। भैरा में बलदेव प्रसाद ने जीती प्रधानी। सन्देश कुमार बने उप प्रधान। टकारला में रतन चंद ने जीती प्रधानी। वहीं, अशोक कुमार बने उप प्रधान। कुठेड़ा खैरला में सुशीला शर्मा ने प्रधानी का चुनाव जीता। जबकि विकास शर्मा बने उप प्रधान।