Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: डेरा ब्यास बाबा गुरिंदर ढिल्लों से मिले भाजपा प्रधान केवल ढिल्लों

Jalandhar News: डेरा ब्यास बाबा गुरिंदर ढिल्लों से मिले भाजपा प्रधान केवल ढिल्लों

0
Jalandhar News: डेरा ब्यास बाबा गुरिंदर ढिल्लों से मिले भाजपा प्रधान केवल ढिल्लों

जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 के चुनावों से पहले भाजपा ने केवल ढिल्लों को राज्य भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। ढिल्लों भाजपा के पहले जट्ट सिख प्रधान हैं। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त पंजाब अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों आज जालंधर पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालियां के घर पहुंचने पर स्वागत किया गया। जिसके बाद वह राधा स्वामी सत्संग घर डेरा ब्सास पहुंचे, जहां उन्होंने डेरा मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की। इस अवसर पर केवल सिंह ढिल्लों ने पंजाब की प्रगति, समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना की और बाबा से मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया।

बता दें कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कप्तान अमरिंदर सिंह ने केवल सिंह ढिल्लों को पार्टी की राज्य इकाई का प्रमुख बनाए जाने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्रीय नेतृत्व ने नए अध्यक्ष की नियुक्ति से पहले राज्य के वरिष्ठ नेताओं से कोई विचार-विमर्श नहीं किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल सिंह ढिल्लों भले ही मेरे मित्र हों, लेकिन मैं नहीं समझता कि वह भाजपा की उम्मीदों को पूरा करने की स्थिति में हैं।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस में मुझसे हमेशा विचार-विमर्श किया जाता था, लेकिन भाजपा में मैंने जो पिछले 6 सालों में देखा है, वे खुद तय कर लेते हैं कि उन्हें क्या करना है और बस कर देते हैं।” उन्होंने मौजूदा अध्यक्ष सुनील जाखड़ और कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को हटाने के पीछे की दलील पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “जट्ट सिख को अध्यक्ष बनवाने का क्या मतलब है?” पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठजोड़ की फिर से वकालत करते हुए तर्क दिया कि भाजपा के पास पंजाब में जमीनी स्तर पर ढांचा और कार्यकर्ता नहीं हैं। क्या भाजपा पंजाब में अकेले चुनाव जीत सकती है? इस सवाल के जवाब में उन्होंने माना कि पार्टी इस समय ऐसी स्थिति में नहीं है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here