LudhianaPunjab News: Cockroach Janata Party के लिंक पर क्लिक करते बैंक अकाउंट...

Punjab News: Cockroach Janata Party के लिंक पर क्लिक करते बैंक अकाउंट खाली, पुलिस का आया बयान देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
लुधियानाः कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शुक्रवार को दावा किया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। कुछ दिनों में पार्टी की देश भर में चर्चा हो रही है। पार्टी के कुछ दिनों में मिलियन में व्यू हासिल किए। दरअसल, सीजेपी अपनी वेबसाइट पर खुद को उन लोगों की राजनीतिक पार्टी बताती है, जिन्हें व्यवस्था ने कभी गिनती में नहीं लिया। वेबसाइट पर लिखा है- पांच मांगें, कोई स्पॉन्सर नहीं, लेकिन बड़ा और जिद्दी झुंड। वहीं पंजाब में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे डिजिटल संगठन कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नाम पर अब साइबर ठगी होने लगी है।
ठग सीजेपी के नाम पर लोगों को लिंक भेज रहे हैं और उसी से उन्हें ठगी का शिकार बना रहे हैं। पुलिस ने आम लोगों को इस नए फ्रॉड से बचाने और जागरूक करने के लिए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो भी जारी किया है। 42 सेकेंड के इस वीडियो में पुलिस अधिकारी अमरिंदर सिंह ने विस्तार से बताया है कि कैसे एक छोटी सी गलती लोगों को कंगाल बना सकती है।पुलिस के मुताबिक साइबर ठग लोगों को वॉट्सऐप पर एक मैसेज भेज रहे हैं। इस मैसेज में युवाओं को आकर्षित करने वाली बातें लिखी होती हैं, जैसे देश की पुकार सिस्टम बदलने का समय आ गया है और युवाओं के लिए बड़ी अपॉर्चुनिटी। इसके साथ ही मैसेज में ‘कॉकरोच जनता पार्टी जॉइन करने की अपील की जाती है और नीचे एक लिंक दिया होता है। वीडियो में अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि वॉट्सऐप पर भेजा जा रहा यह लिंक दरअसल एक फिशिंग लिंक है। जैसे ही कोई व्यक्ति भावनाओं में बहकर या उत्सुकतावश इस लिंक पर क्लिक करता है, उसका मोबाइल फोन तुरंत हैक हो जाता है। फोन हैक होते ही पीड़ित के फोन में मौजूद सारी बैंकिंग डिटेल्स पासवर्ड और निजी डेटा सीधा स्कैमर्स (ठगों) के पास पहुंच जाता है।इस डेटा का इस्तेमाल करके ठग न सिर्फ बैंक खाते से सारे पैसे ट्रांसफर कर लेते हैं, बल्कि पीड़ित के नाम पर लाखों रुपये का लोन भी ले सकते हैं। पुलिस कमिश्नरेट लुधियाना ने शहरवासियों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर चल रहे किसी भी ट्रेंड या जज्बाती मैसेज के बहकावे में आकर अनजान लिंक्स पर बिल्कुल भी क्लिक न करें। यह आपकी जिंदगी भर की कमाई मिनटों में साफ कर सकता है।    

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...