Home Sports आज होगा GTVsRCB का फाइनल मैच, Playing-11 में खेलेंगे ये Player

आज होगा GTVsRCB का फाइनल मैच, Playing-11 में खेलेंगे ये Player

0
आज होगा GTVsRCB का फाइनल मैच,  Playing-11 में खेलेंगे ये Player
खेल: इंडियन प्रीमियर लीग का सफर अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स और रॉयल बैंगलुरु के बीच फाइनल है। दोनों टीमें दूसरी बार आईएपीएल के चैम्पियन बनने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। गुजरात ने 2022 में अपना पहला खिताब जीता था जबकि आरसीबी ने पिछले सीजन ट्रॉफी का सूखा खत्म करते हुए पहला आइपीएल खिताब अपने नाम किया था। नरेंद्र मोदी स्टेडियम अपनी विशालाता के साथ-साथ पिचों के लिए मौजूद है। फाइनल के लिए मिक्सड सॉइल की पिच नंबर-6 चुनी गई है जिसने इस साल टी-20 वर्ल्ड कप फाइल में 255 रन देखें थे। ऐसे में एक और हाई स्कोरिंग मुकाबले की पूरी संभावना है। दिलचस्प बात यह है कि इसी पिच पर इस सीजन गुजरात टाइन्स ने आरसीबी को हराया था हालांकि आरसीबी के लिए यह मैदान खास यादें भी समेटे हुए हैं क्योंकि पिछले साल इसी दौरान पर टीम ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीतकर इतिहास रचा था।

खराब शुरुआत से फाइनल तक

गुजरात टाइटन्स का अभियान उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम ने शुरुआती छह मुकाबलों में तीन जीत और तीन हार दर्ज की थी लेकिन इसके बाद गुजरात ने जबरदस्त वापसी की और अगले 10 मैचों में सात जीत हासिल कर टॉप-2 में जगह बनाई है। क्वालिफायर-1 में हार के बावजूद टॉप-2 में रहने का फायदा टीम को मिला और उसने क्वालिफायर-2 जीतकर फाइनल में जगह बनाई। गुजरात की वापसी में जेसन होल्डर की एंट्री बेहद अहम रही। ग्लेन फिलिप्स की जगह शामिल किए गए होल्डर ने बल्ले से भले 58 रन बनाए हो लेकिन गेंद से 10 मैचों में 17 विकेट लेकर टीम को किस्मत बदल दी।

गुजरात टाइटन्स

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अरशद खान/आर साई किशोर।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेशवर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख, सलाम डार, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स, फिल सॉल्ट, रिचर्ड ग्लीसन, स्वप्रिन सिंह, विक्की ओस्टवाल, विहान, मल्होत्रा, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल।

गुजरात टाइटन्स स्कवॉड

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, आर साई किशोर, कगिसो रबाड़ा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, अर्शद खान, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुईजन, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, शाहरुख खान, कुलवंत खेजरोलिया, मानव सुधार, गूरनूर बरार और अशोक शर्मा।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here