View this post on Instagram
इसके बाद मुख्यमंत्री कपूरथला स्थित माता भद्रकाली मंदिर पहुंचे। उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत समाज को जोड़ने तथा सकारात्मक ऊर्जा देने का काम करती है। जिसके बाद सीएम सैनी ने कपूरथला के सर्कुलर रोड मार्केट क्षेत्र में लोगों से मुलाकात की तथा स्थानीय नागरिकों का अभिवादन स्वीकार किया।
इस दौरान लोगों में मुख्यमंत्री के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने स्थानीय नागरिकों से कहा कि सरकार जनकल्याण, विकास और सुशासन के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है तथा आमजन के हित सर्वोपरि हैं।