Home Panchkula Haryana News: दुकानदार ने गैंस सिलेंडर में कम गैस को लेकर किया हंगामा, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

Haryana News: दुकानदार ने गैंस सिलेंडर में कम गैस को लेकर किया हंगामा, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

0
Haryana News:  दुकानदार ने गैंस सिलेंडर में कम गैस को लेकर किया हंगामा, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

पंचकूलाः पिंजोर के सुरजपुर में गैस सिलेंडर में कम गैस का मामला सामने आया है। इस दौरान व्यक्ति ने मोबाइल से वीडियो भी रिकार्ड कर लिया। जिसमें तोलाई के दौरान साफ दिख रहा है कि गैस सिलेंडर में करीब 2 किलो गैस कम मिली। इस घटना के बाद से व्यक्ति ने जांच की मांग की है। वहीं अब घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, उपभोक्ता ने सिलेंडर को वजन मशीन पर रखकर उसका वजन कराया। जांच के दौरान सिलेंडर में निर्धारित मात्रा से करीब 2 किलोग्राम गैस कम पाई गई। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सिलेंडर का वजन दिखाया जा रहा है। उपभोक्ता का आरोप है कि गैस सिलेंडर में कम गैस होने के कारण उसे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता था। जब इस संबंध में गैस सप्लाई से जुड़े लोगों से बात की गई तो उन्होंने कथित तौर पर कहा कि सिलेंडर उन्हें पीछे से ही कम मात्रा में प्राप्त हुआ था।

घटना के बाद उपभोक्ता ने संबंधित विभाग और गैस एजेंसी के अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि सिलेंडरों में कम गैस की सप्लाई हो रही है तो इससे कई उपभोक्ता प्रभावित हो सकते हैं। फिलहाल मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा बनी हुई है और उपभोक्ता विभागीय कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, संबंधित अधिकारियों की ओर से जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here