स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में लगी आग, एक नौजवान की मौत, देखें वीडियो

नालंदाः बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन एनएच-20 पर दीपनगर थाना क्षेत्र के सकरौल गांव के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे के दौरान बाइक में भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कॉर्पियो चालक गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से गाड़ी चला रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार युवक को उसने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार युवक सड़क से दूर जा गिरा और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के तुरंत बाद बाइक में आग लग गई, जिसे स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बुझाया। हालांकि तब तक बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो चुका था। घटना के बाद स्कॉर्पियो पर सवार 5 लोग वाहन छोड़कर भागने की कोशिश करने लगे। हालांकि, गाड़ी के रेडिएटर में रिसाव होने के कारण स्कॉर्पियो ज्यादा दूर नहीं जा सकी। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और चालक को दबोच लिया, जबकि गाड़ी में सवार अन्य चार लोग मौके से फरार होने में सफल रहे। ग्रामीणों ने पकड़े गए चालक को सूचना पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामले की पुष्टि करते हुए दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और पहचान के लिए बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल भेज दिया है। स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है और चालक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि फरार अन्य लोगों की पहचान कर जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...