Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: नौजवान ने की आत्महत्या, मरने से पहले बनाई वीडियो, कलाकार पर लगाए आरोप

Jalandhar News: नौजवान ने की आत्महत्या, मरने से पहले बनाई वीडियो, कलाकार पर लगाए आरोप

0
Jalandhar News: नौजवान ने की आत्महत्या, मरने से पहले बनाई वीडियो, कलाकार पर लगाए आरोप

जालंधर, ENS: डंडोवाल रोड के मोहल्ला धूरकोट में नौजवान ने सुसाइड कर लिया। मरने से पहले नौजवान ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करके बड़े इल्जाम लगाए है। जिसके बाद नौजवान ने सल्फाज की गोलियां खाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान 19 वर्षीय हरविंदर सिंह उर्फ लड्डू के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन हरविंदर सिंह ने सल्फाज की गोलियां खा ली। जिसके बाद हरविंदर सिंह की मां उसे उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल लेकर गई, जहां हरविंदर की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों द्वारा उसे जालंधर अस्पताल में रैफर कर दिया गया।

जहां ईलाज के दौरान सुबह 9 बजे उसकी मौत हो गई। मृतक ने मरने से पहले बनाई वीडियो में गांव सलेचा के कलाकार जोगा उर्फ ताई जगीरो पर आरोप लगाए है। दरअसल, लड्डू ताई जगीरो के साथ विवाह समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में काम करता था। लेकिन वह पिछले 6 महीनों से जगीरों के साथ काम पर नहीं जा रहा था। आरोप है कि ताई जगीरो उसे लगातार काम पर आने के लिए मजबूर कर रहा था और उसे गलत कामों के लिए उकसा रहा था, ऐसा ना करने पर उसे फंसाने की धमकियां दे रहा था। जिसके बाद 31 मई को जोगा ने लड्डू को बुलाया। इसके बाद लड्डू ने सारी बात मां को बताई और मां ने सुबह जोगा से बात करने का बेटे को आश्वासन दिया। लेकिन अगले दिन सुबह लड्डू उल्टियां कर रहा था और उसकी मां उपचार के लिए अस्पताल ले गई।

जहां लड्डू ने मां को बताया कि जोगा ने उसकी जिंदगी खराब कर दी और उस पर केस करने की धमकियां दे रहा है। ऐसे में उसने परेशान होकर सल्फाज की गोलियां खा ली है। घटना में नौजवान की मौत की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता सतनाम सिंह के बयानों पर जोगा के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नकोदर अस्पताल में भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी बरजिंदर सिंह ने बताया कि जल्द जोगा को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सतनाम ने पुलिस को जोगा के खिलाफ शिकायत दी। जिसके बाद सतनाम के बयानों पर जोगा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि दोनों पहले मिलकर काम करते थे और मृतक ने जोगा पर आरोप लगाए है। मामले की जांच जारी है, दोषी अभी फरार चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here