Home Entertainment Bigg Boss 10 Tamil का प्रोमो हुआ Release, आम आदमी की हो सकती है Entry

Bigg Boss 10 Tamil का प्रोमो हुआ Release, आम आदमी की हो सकती है Entry

0
Bigg Boss 10 Tamil का प्रोमो हुआ Release, आम आदमी की हो सकती है Entry
मनोरंजन: कई हफ्तों की अटकलों के बाद 1 जून 2026 को बिग बॉस तमिल सीजन-10 का पहला प्रोमो रिलीज हो चुका है। इसमें होस्ट विजय सेतुपति नजर आए है। इस प्रोमो में एक नया कॉन्सेप्ट कॉमन मैन पेश किया गया है। इसके अंतर्गत आम लोगों को तमिल टीवी के सबसे बड़े रिएलिटी शो में हिस्सा है। कई हफ्तों की अटकलों के बाद 1 जून 2026 को बिग बॉस तमिल सीजन-10 का पहला प्रोमो रिलीज हो चुका है। इसमें होस्ट विजय सेतुपति नजर आए। इस प्रोमो में एक नया कॉन्सेप्ट कॉमन मैन पेश किया गया है। इसके अंतर्गत आम लोगों को तमिल टीवी के सबसे बड़े रिएलिटी शो में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। इसका मतलब है कि आने वाला सीजन पुराने फॉर्मेट से अलग होगा क्योंकि पहले के सीजन में ज्यादातर सेलिब्रिटीज ही दिखे हैं। नए प्रोमो में विजय सेतुपति अपने खास अंदाज में एंट्री लेते दिखते हैं और बताते हैं कि इस बार दर्शकों के लिए कुछ अलग होगा। प्रोमो इस बात पर फोकस्ड था कि आम लोगों को बिग बॉस हाउस में जाकर अपनी असल शख्सियत दिखाने का मौका मिलेगा।

बिग बॉस प्रोमो

बिग बॉस तमिल सीजन 10 का प्रोमो सामने आते ही दर्शक। ये देखने के लिए बेकरार है कि कॉमन मैन टैग पर बनाया गया है शो कैसा होना वाला है। सोशल मीडिया पर लोग चर्चा करने लगे हैं कि किस तरह के लोग शो में जाएंगे और किस तरह की कहानी दिखेगी। कुछ दर्शक चाहते हैं कि इसमें साधारण परिवारों के सदस्य हिस्सा लें तो कुछ लोग ऐसे हैं जो समाज में बदलाव लाने वाले लोगों को देखना चाहेंगे।

शो का 9वां सीजन

इस शो का 9वां सीजन टेलीविजन एक्ट्रेस दिव्या गणेशन ने जीता था। शो का विनर बनने के लिए उन्हें ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये का पुरस्कार मिला था। दूसरे और रनर-अप विक्रम और ऑरोरो सिंक्लेयर रहे जबकि गाना विनोथ 18 लाख रुपये कैश से भरा बैग लाकर बाहर निकाल गए थे। काम की बात करें तो सेतुपति आखिरी बार जनवरी 2026 में रिलीज फिल्म गांधी टॉक्स में नजर आए थे। इस साइलेंट फिल्म में अदिति रॉव हैदरी और अरविंद स्वामी ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी।        

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here