वहीं मेडिकल टीम के आने के बाद दोनों डॉक्टर ने दीपक को फर्स्ट एड देकर उसकी जान बचाई। जिसके बाद एबुलेंस की मदद से दोनों डॉक्टर्स ने उसे अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है डॉक्टर मेडिकल टीम के साथ स्टेडियम में ही दीपक का उपचार कर रहे है। देखा जा सकता है कि डॉ. नीतीश गर्ग ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए खिलाड़ी और सीपीआर देनी शुरू की। स्थिति को बिगड़ता हुआ देखने पर डॉ. गर्ग ने खिलाड़ी को कार्डियोजेनिक शॉक दिए, जिससे दीपक पुजारा की जान बच गई। डॉक्टर और स्पोर्टिंग स्टाफ की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।View this post on Instagram