Home Punjab>Patiala Punjab News: सड़क पर तड़प रहे घायल के लिए फरिश्ता बने स्वास्थ्य मंत्री Dr. Balbir Singh, देखें वीडियो

Punjab News: सड़क पर तड़प रहे घायल के लिए फरिश्ता बने स्वास्थ्य मंत्री Dr. Balbir Singh, देखें वीडियो

0
Punjab News: सड़क पर तड़प रहे घायल के लिए फरिश्ता बने स्वास्थ्य मंत्री Dr. Balbir Singh, देखें वीडियो

पटियालाः पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. बलबीर सिंह द्वारा रास्ते में सड़क हादसे में घायल हुए लोगों की मदद करने और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाने की घटनाएं आमतौर पर सामने आती ही रहती है। वह हर बार दरियादिली दिखाते हुए घायलों की मदद के लिए आगे बढ़कर पूरी मदद करते हैं। ताजा मामला पटियाला से सामने आया है जहां, सड़क पर पड़े एक घायल व्यक्ति को स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वहीं इस घटना की वीडियो भी सामने आई है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग उनके इस नेक काम का तारीफे करते नजर आ रहे हैं।

जानकारी मुताबिक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. बलबीर सिंह पटियाला में अपने काफिले के साथ जा रहे थे। इस दौरान अचानक उन्हें सड़क पर भीड़ खड़ी दिखाई दी। उन्होंने मौके पर अपनी टीम को जांच करने की बात कही। जब उन्हें पता चला कि वहां सड़क हादसा हो गया है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ा है, तो वह खुद वहां पहुंच गए और घायल को प्राथमिक उपचार दिया। उन्होंने समय न गवाते हुए तुरंत अपनी गाड़ी में ही घायल को राजिंदरा अस्पताल पहुंचाया। वहीं हादसे में शामिल एक अन्य युवती को भी उन्होंने अपनी पर्सनल गाड़ी से उसके घर पहुंचाया। बताया जा रहा है कि घायल का इलाज जारी है और उसकी सेहत में भी सुधार आ रहा है। वहीं घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वाक्या की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here