Himachalइग्नू के सभी प्रकार के कार्यक्रमों में नवीन और पुनः पंजीकरण की...

इग्नू के सभी प्रकार के कार्यक्रमों में नवीन और पुनः पंजीकरण की तिथि 28 फरवरी 2025 तक बढ़ी

ऊना/ सुशील पंडित : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) द्वारा जनवरी 2025 सत्र में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, स्रातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए नवीन और द्वितीय वर्ष में प्रवेश हेतु पुनः पंजीकरण की तिथि को 28 फ़रवरी तक बढ़ा दिया गया है। इग्नू अध्ययन केंद्र 1109 राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के समन्वयक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि गत वर्ष इग्नू के विभिन्न डिग्री कार्यक्रमों में नवीन और पहले से दाखिल विद्यार्थियों के लिए अगली कक्षा में पुनः पंजीकरण की तिथि इग्नू ने 28 फ़रवरी तक बढ़ा दी है।
इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रतिवर्ष नियमित पढ़ाई ना कर पाने वाले विद्यार्थी विभिन्न सर्टिफिकेट, स्नातकोत्तर, स्नातकोत्तर डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर  पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर अपनी शिक्षा पूरी करते हैं व इस दूरवर्ती माध्यम से मिल रही गुणात्मक शिक्षा का लाभ उठाते हैं। इग्नू के जनवरी 2025 सत्र में भी ऐसे ही अनेक विद्यार्थी विभिन्न पाठ्यक्रमों में आवेदन कर रहे हैं। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर स्वयं को पंजीकृत कर प्रवेश ले सकते हैं। इग्नू से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में राजकीय महाविद्यालय ऊना स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र 1109 के दूरभाष क्रमांक 01975-224926 पर संपर्क कर सकते हैं।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...