Home Punjab>Ludhiana Punjab News: RS Model School के बाहर लगा धरना, देखें Live

Punjab News: RS Model School के बाहर लगा धरना, देखें Live

0
Punjab News: RS Model School के बाहर लगा धरना, देखें Live

लुधियानाः जिले के आरएस मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल के बाहर मीडिया कर्मियों द्वारा धरना लगाया गया। दरअसल, हाल ही में सरकार की ओर से स्कूलों में छुट्टियों के आदेश जारी किए गए थे। ऐसे में बताया जा रहा है कि स्कूल खुला होने के कारण पत्रकार कवरेज करने पहुंचा, जहां उसका स्कूल प्रशासन के साथ विवाद हो गया। इस विवाद में पत्रकार द्वारा स्कूल प्रशासन पर बदसलूकी के गंभीर आरोप लगाए गए। जिसके बाद अन्य मीडिया कर्मी घटना स्थल पर पहुंच गए और मीडिया कर्मियों द्वारा स्कूल के बाहर धरना लगा दिया गया। बताया जा रहा हैकि स्कूल प्रशासन का अधिकारी मीडिया कर्मी से हिंदी में बात कर रहा था।

इस दौरान पत्रकार द्वारा पंजाबी में बात करने के लिए कहा गया। जिसके बाद आरोप लगे है कि स्कूल प्रशासन के अधिकारी द्वारा गलत व्यवहार किया गया। इस मामले को लेकर मीडिया कर्मियों में भारी रोष पाया गया और स्कूल के बाहर धरना लगा दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पीसीआर कर्मी मौके पर पहुंचे और बातचीत करने के बाद वह घटना स्थल से चले गए। हालांकि स्कूल प्रशासन का कोई अधिकारी बाहर नहीं आया है और स्कूल प्रशासन द्वारा गेट बंद कर दिया गया। बताया जा रहा है कि किसान नेता भी धरने में समर्थन देने के लिए आगे आ रहे है। किसानों का कहना हैकि अगर एक घंटे तक सुनवाई नहीं होती तो संघर्ष तीखा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here