Home Punjab>Amritsar Punjab News: मजीठिया के खिलाफ दर्ज FIR मामले में कोर्ट ने जारी किए निर्देश

Punjab News: मजीठिया के खिलाफ दर्ज FIR मामले में कोर्ट ने जारी किए निर्देश

0
Punjab News: मजीठिया के खिलाफ दर्ज FIR मामले में कोर्ट ने जारी किए निर्देश

अमृतसरः वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के मामले में बड़ी सामने आई है। मजीठा थाना में बिक्रम मजीठिया के खिलाफ दर्ज FIR संख्या 91 के जिला अदालत ने देहाती पुलिस को निर्देश जारी किए हैं। जिला अदालत ने अमृतसर देहाती पुलिस को निर्देश दिया है कि वह मजीठिया के वकीलों को 24 घंटों के भीतर FIR की एक प्रति उपलब्ध कराए, ताकि वे इस केस का कानूनी बचाव आगे बढ़ा सकें। उल्लेखनीय है कि कल बिक्रम मजीठिया की कानूनी टीम ने अमृतसर जिला अदालत में एक अर्जी दायर की थी, जिसमें कहा गया था कि उन्हें FIR की प्रति के साथ-साथ केस से संबंधित किसी भी अन्य जानकारी तक पहुंच से वंचित रखा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि अमृतसर देहाती पुलिस ने मजीठा पुलिस थाना पर कथित हमले, तोड़फोड़ और पुलिस हिरासत में से एक नजरबंद व्यक्ति को जबरन छुड़ाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की थी। SP आदित्य वारियर की अगुवाई में पुलिस की एक टीम ने यहां के ग्रीन एवेन्यू इलाके में स्थित बिक्रम सिंह मजीठिया के घर पर भी छापा मारा। हालांकि, छापेमारी के दौरान बिक्रम सिंह मजीठिया अपने घर मौजूद नहीं थे। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए कई अन्य स्थानों पर भी छापे मार रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here