Home Punjab>Ludhiana Punjab News: लापता हुई 3 बच्चियों को पुलिस ने किया बरामद, जांच में ये वजह आई सामने, देखें वीडियो

Punjab News: लापता हुई 3 बच्चियों को पुलिस ने किया बरामद, जांच में ये वजह आई सामने, देखें वीडियो

0
Punjab News: लापता हुई 3 बच्चियों को पुलिस ने किया बरामद, जांच में ये वजह आई सामने, देखें वीडियो

लुधियानाः थाना जमालपुर इलाके से 3 दिनों में लापता हुई 3 नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। दरअसल, मोहल्ला कुलिये वाला से 3 दिन पहले लापता हुई 16 साल की लड़की को पुलिस ने सिर्फ 27 तारीख को अंदर सुरक्षित रूप से बरामद कर परिवार के हवाले किया। इस मामले का एक और अहम पहलू यह भी रहा कि लापता लड़की के साथ उसकी 2 और नाबालिग रिश्तेदार लड़कियां भी बिना बताए घर से चली गई थीं।

ऐसे में तीनों लड़कियों के अचानक लापता होने से परिवारों में चिंता का माहौल बन गया था। प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस ने बताया कि तीनों एक ही घर के बरामदे में रहती थी। लापता हुई लड़कियों की पहचान 15 वर्षीय शालिनी, 16 वर्षीय मानसी और 14 वर्षीय दीपिका के रूप में हुई है। तीनों घर में बताए बिना घर से चली गई थी। जिसके बाद 2 दिन परिवार खुद बच्चियों को ढूंढता रहा। जिसके बाद थाने 29 तारीख को शिकायत दी।

इस दौरान उनकी टीम ने कार्रवाई करते यूपी के गांव ढकाहा और क्यूटी में टीम भेजी। जिसके बाद गांव ढकाहा से तीनों लड़कियों को बरामद किया गया। बच्चों के मुताबिक वह यहां पर रहना नहीं चाहती थी। इसलिए वह यूपी के गांव में चली गई थी। जिसके बाद तीनों को बरामद करके परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने लड़की के परिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर तुरंत जांच शुरू की। जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर एक विशेष पुलिस टीम को गांव ढकाहा भेजी, जहां से तीनों नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित बरामद कर किया गया। लड़कियों के बयान दर्ज होने के बाद लड़कियों को उनके वारिसों को सुपुर्द कर कर दिया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here