प्रणित ने मांगी माफी
प्रणित के शो की क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई है। महिलाओं की लेकर इंसेंसिटिव और वल्गर बातों को बढ़ावा देने और शो में उनकी खिल्ली उड़ाने पर प्रणित को तगड़ी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी। उस समय उन्होंने पोस्ट शेयर करके माफी मांगी है।इंस्टाग्राम पर स्टोरी
प्रणित ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट कर सफाई दी है। उन्होंने माफी मांगी है। प्रणित ने लिखा कि – ‘मैंने हाल ही के क्राउडवर्क क्लिप को लेकर हो रही है। आलोचना देखी दर्शक द्वारा की गई टिप्पणियां मेरे विचारों को नहीं दर्शाती है। अगर मैं पीछे मुड़कर देखूं तो मुझे हंसकर आगे बढ़ जाने के बजाय उस टिप्पणी पर आपत्ति जतानी चाहिए थी। वो मेरी चूक थी। लाइव क्राउडवर्क में अक्सर रियल टाइम में रिएक्शन देना पड़ता है लेकिन यह कोई बहाना नहीं है। मैं इस फीडबैक को गंभीरता से लेता हूं और आगे से इस तरह की सिचुएशन को हैंडल करते ध्यान रखूंगा। हमने वीडियो को अपने सभी प्लेटफॉर्म से भी हटा दिया है क्योंकि मैं उन विचारों को और बढ़ावा या नॉर्मलाइज नहीं करना चाहता है’।
‘मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने ग्रेसफुली अपनी चिंताएं जाहिर की। जो कुछ भी हुआ उसके लिए मैं माफी मांगता हूं। मैं इस सीख को हमेशा याद रखूंगा। मैं भी एक इंसान हूं और लगातार सीख रहा हूं। जब मैं कोई गलती करता हूं और लोग मुझे मेरी गलती का एहसास करवाते हैं। इससे मैं छोटा नहीं होता बल्कि यह मुझे आगे बढ़ने में मदद करता है। मैं इस बात को एक्सेप्ट करता हूं कि मैं इस सिचुएशन को और बेहतर तरीके से संभाल सकता था। मैं आगे से इस बात को पूरा ध्यान रखूंगा कि भविष्य में कभी भी अनजाने में भी ऐसी सोच और ऐसे लोगों को सपोर्ट न करुं’।