Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Girls Hostel: गर्ल्स हॉस्टल में पकड़ा गया डिप्टी डायरेक्टर, जमकर हंगामा, जांच के आदेश
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Girls Hostel: गर्ल्स हॉस्टल में पकड़ा गया डिप्टी डायरेक्टर, जमकर हंगामा, जांच के आदेश

Mahabir
Last updated: January 23, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, डूंगरपुर। Girls Hostel: समाज कल्याण विभाग का एक अधिकारी गर्ल्स हॉस्टल (Girls Hostel) में पकड़ा गया। हैरानी की बात यह है कि वह तीन दिन से गर्ल्स हॉस्टल में ठहरा हुआ था। इसकी वह कितने दिन से ठहरा हुआ था, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। मामला राजस्थान (Rajasthan) के डूंगरपुर जिले का है।

Contents
  • छात्रावास ओनली गर्ल्स के लिए
  • कमरे में डिप्टी डायरेक्टर अशफाक खान मिले
  • ब्वॉयज हॉस्टल के बजाय गर्ल्स हॉस्टल में क्यों ठहरे

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

भाजपा और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने गर्ल्स हॉस्टल जाकर उस अधिकारी को पकड़ा। फिर कलेक्टर को फोन किया। इसके बाद उसे गर्ल्स हॉस्टल से बाहर निकाला। एबीवीपी के पदाधिकारियों को सूचना मिली की समाज कल्याण विभाग का डिप्टी डायरेक्टर अशफाक खान तीन दिन से सावित्री बाई फुले गर्ल्स हॉस्टल में ठहरे हुए हैं। यह सूचना काफी हैरान करने वाली थी।

Girls Hosptel
Girls Hosptel

छात्रावास ओनली गर्ल्स के लिए

चूंकि यह छात्रावास ओनली गर्ल्स के लिए है। फिर रात्रि के समय कोई पुरुष अफसर कैसे ठहर सकता है। एबीवीपी के राष्ट्रीय सदस्य हर्षित ननोमा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद जिला संगठन मंत्री रामकृष्ण मेहता, जिला संयोजक महिपाल गमेती, जनजाति प्रमुख राजेंद्र खराड़ी और संजय खराड़ी रात्रि करीब 12:30 बजे हॉस्टल पहुंचे। स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी गई। इस दौरान छात्रावास के बाहर काफी हंगामा हुआ था।

एबीवीपी के पदाधिकारी जब आधी रात को सावित्री बाई फुले गर्ल्स हॉस्टल पहुंचे तो वहां सुरक्षा गार्ड से बात की। गार्ड ने बताया कि जिला कलेक्टर यहां रुके हुए हैं। हॉस्टल में ठहरे अधिकारी ने शायद अपने आप को जिला कलेक्टर बताया होगा। बाद में स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में एबीवीपी के पदाधिकारी छात्रावास में घुसे।

कमरे में डिप्टी डायरेक्टर अशफाक खान मिले

एक कमरे में डिप्टी डायरेक्टर अशफाक खान मिले। उन्हें पकड़ कर बाहर निकाला। इस दौरान मोबाइल से घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया गया। जिला कलेक्टर अंकित कुमार ने भी अशफाक को कॉल करके कहा कि वे तुरंत छात्रावास से बाहर निकले।

जिला कलेक्टर अंकित कुमार का कहना है कि समाज कल्याण विभाग के अफसर का गर्ल्स हॉस्टल में रुकना हैरान करने वाला मामला है। उन्होंने अफसर की इस हरकत पर नाराजगी भी जाहिर की। कलेक्टर ने कहा कि उस अफसर को नोटिस जारी करके जवाब तलब करेंगे। कलेक्टर ने यह भी कहा कि गर्ल्स हॉस्टल में महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया जाएगा ताकि छात्राओं की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जा सके।

Girls Hosptel
Girls Hosptel

ब्वॉयज हॉस्टल के बजाय गर्ल्स हॉस्टल में क्यों ठहरे

गर्ल्स हॉस्टल में ठहरने वाले डिप्टी डायरेक्टर ने पकड़े जाने पर अलग अलग तरह की बातें करते हुए सफाई दी। कभी कहा कि वह यहां निरीक्षण करने आया था। देर हो गई थी इसलिए यहीं रुक गया था। उन्होंने यह भी कहा कि वे ट्रांसफर होकर आने के बाद उन्हें स्थायी निवास नहीं मिला।

ऐसे में वे यहां अस्थायी रूप से यहां ठहर जाते थे। सफाई देने पर एबीवीपी के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज कल्याण विभाग के दो ब्वॉयज हॉस्टल भी पास में ही है। ऐसे में ब्वॉयज हॉस्टल के बजाय गर्ल्स हॉस्टल में क्यों ठहरे। इस पर अशफाक कोई जवाब नहीं दे सके।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: जालंधर में AAP नेता का निधन, पार्टी में शोक की लहर
Next Article Aaj Ka Panchang: आज बन रहे हैं कई तरह के शुभ योग, पंडित प्रमोद शास्त्री से जाने पंचांग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.